गोंडा। 30वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान पर चल रही 24वीं वाहिनी पीएसी मध्य जोन फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ व 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर को 1-0 के अंतर से हराकर चल वैजयंती शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
सेनानायक त्रिभुवन सिंह ने विजेता 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को चल वैजयंती व उपविजेता विजेता 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले से पहले सेनानायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उप सेनानायक उमेश कुमार यादव, शिविरपाल शिव कुमार, अनुराग यादव, राजेश कुमार गौतम, जितेंद्र नाथ तिवारी, राजेश कुमार हिंद, अशोक कुुमार पांडेय, नन्दलाल, जनार्दन यादव मौजूद रहे। संवाद