फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Manager of a private company dies after being hit by an unknown vehicle, was returning late at night on

Gonda: अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी कंपनी के प्रबंधक की मौत, बाइक से देर रात वापस लौट रहे थे

Thu, 07 May 2026 10:33 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 07 May 2026 10:33 AM IST
सार

दोनों भाई बाइक को पैदल खींचते हुए गोंडा-अयोध्या मार्ग स्थित सूरज फिलिंग सेंटर की ओर जा रहे थे।  इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Gonda: Manager of a private company dies after being hit by an unknown vehicle, was returning late at night on
हादसे में मृतक वीरेंद्र यादव। - फोटो : AI Image

विस्तार

गोंडा-अयोध्या मार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक निजी कंपनी के प्रबंधक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौवावीरपुर मजरे सिंगरायपुरवा निवासी विजय बहादुर यादव ने बताया कि उनका बड़ा बेटा वीरेंद्र यादव (27) अयोध्या में गोल्फ कार्ड पार्किंग कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बुधवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने छोटे भाई इंद्रदेव के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


करीब सवा 11 बजे नवाबगंज क्षेत्र में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद दोनों भाई बाइक को पैदल खींचते हुए गोंडा-अयोध्या मार्ग स्थित सूरज फिलिंग सेंटर की ओर जा रहे थे। इंद्रदेव बाइक संभाले हुए था, जबकि वीरेंद्र पीछे से धक्का लगा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रदेव की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई श्यामदेव ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि अन्य भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वीरेंद्र का विवाह वर्ष 2017 में कौशल्या उर्फ पूजा के साथ हुआ था। उसके दो बेटे आयुष (8) और पीयूष (4) हैं। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की जानकारी मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed