{"_id":"638f83e33330686b135e96e8","slug":"gonda-land-attached-shatru-sampatti-gonda-news-lko6606054143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रशासन ने अधिग्रहीत की ढाई बीघा शत्रु संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रशासन ने अधिग्रहीत की ढाई बीघा शत्रु संपत्ति
विज्ञापन
गोंडा में छपिया के खालेगांव में शत्रु संपत्ति अधिग्रहीत करने पहुंचे एसडीएम। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मनकापुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड छपिया अंतर्गत ग्राम पंचायत खालेगांव में घोषित शत्रु संपत्ति की ढाई बीघा जमीन को जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को अधिग्रहीत कर लिया गया।
एसडीएम मनकापुर आकाश सिंह ने बताया कि उक्त जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था। खालेगांव में पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर अतिक्रमण खाली कराया गया। वहां पर सूचना पट्ट लगाया गया। जिसमें लिखा गया कि मोहम्मद सफी पुत्र होतिवदार बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले गए थे। उनकी ढाई बीघ भूमि को भारत सरकार द्वारा शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को प्रशासन ने जमीन पर शत्रु संपत्ति का बोर्ड भी लगवा दिया गया है।
अवैध कब्जेदारों द्वारा एकत्र निर्माण सामग्री ईंट, बालू, मोरंग हटवाया गया। बोर्ड पर साफ निर्देश दिया गया है कि उक्त जमीन शत्रु संपत्ति है। भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का दखल देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार पैगाम हैदर, नायब तहसीलदार अमित यादव, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बृजेश गुप्ता, लेखपाल स्नेहलता शर्मा मौजूद रहीं। संवाद