{"_id":"6564e014e60ddf7de80f161b","slug":"gonda-lags-behind-54-and-balrampur-58-districts-in-providing-water-to-every-home-gonda-news-c-100-1-gon1003-8303-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हर घर जल पहुंचाने में गोंडा 54 तो बलरामपुर 58 जिलों से पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हर घर जल पहुंचाने में गोंडा 54 तो बलरामपुर 58 जिलों से पीछे
Mon, 27 Nov 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोंडा।
हर घर जल पहुंचाने में गोंडा व बलरामपुर की प्रगति बेहद खराब है। प्रदेश में गोंडा 54, जबकि बलरामपुर 58 जिलों से पीछे है। अरबों रुपये की परियोजना में प्रभावी प्रगति नहीं आ पा रही है। बहराइच व श्रावस्ती जल संयोजन में 30 व 41 वें स्थान पर है। अफसरों पर दी जा रहीं हिदायतों का कोई असर नहीं पड़ रहा है। तय समय में परियोजना पूरी होने को लेकर संशय बना हुआ है।
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत जिले में हर घर जल पहुंचाने के लिए कवायद शुरू की गई थी। जिससे जिले के 1032 ग्राम पंचायतों को हर घर जल पहुंचाया जाना है। इसके लिए 5.09 लाख उपभोक्ताओं को लक्षित किया गया है। मार्च 2023 परियोजना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित है।
अफसरों के दावे के मुताबिक, अक्तूबर तक गोंडा में 3.11 लाख उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया जा चुका है। जोकि लक्ष्य का लगभग 61 प्रतिशत है। वहीं, प्रदेश में जिले की 55वीं रैंक रही है। विगत महीने में भी गोंडा की रैंकिंग 55 ही थी। पूरे एक महीने में जिले में कोई प्रगति रिकॉर्ड नहीं की गई है। अधिकारियों ने प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन मामला सिफर है। वहीं परियोजना में बलरामपुर की रैंकिंग 59वीं हैं। पिछले महीने की तुलना में बलरामपुर की रैंकिंग में एक स्थान का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
देवीपाटन मंडल में बहराइच अव्वल
देवीपाटन मंडल में बहराइच में सबसे अधिक 5.53 लाख घरों में से 4.17 लाख घरों तक कनेक्शन पहुंचाने के दावे किए गए। लक्ष्य का 75.47 प्रतिशत घरों को नल से जल पहुंचाने के दावे किए गए। जोकि प्रदेश में 30वीं रैंकिंग है। श्रावस्ती ने 66.31 प्रतिशत जल संयोजन के साथ 41वीं रैंक हासिल की है। श्रावस्ती के 1.18 लाख घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित है।
इसलिए नहीं हो रही जिले की रैंकिंग में सुधार
जलनिगम के अधिकारियों का कहना है कि एलएंडटी के अलावा केएलएसआर-रेज व दारा ईको समेत कंपनियां काम कर रही हैं। ऐसे में पर्याप्त मैनपावर समेत अन्य तमाम शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई समुचित समाधान नहीं हो सका है। यही नहीं, मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारी अपने बचाव में कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर खानापूर्ति में लगे हैं। ऐसे में प्रदेश में जिले की प्रगति को कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश में महोबा टॉप पर, उन्नाव की प्रगति सबसे खराब
अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर में प्रदेश की रैंकिंग में महोबा पहले, ललितपुर दूसरे, झांसी व बांदा तीसरे व चौथे स्थान पर है। सबसे खराब प्रगति उन्नाव, फिरोजाबाद, आगरा व बलिया की रही है।
वर्जन
तय समय में पूरा किया जाएगा लक्ष्य
भारत सरकार ने मार्च 2023 तक हर घर जल पहुंचाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यदायी संस्था से साथ बातचीत कर अपेक्षित सुधार लाने के लिए मैनपावर बढ़ाने के अनुरोध किए गए हैं। तय समय में लक्ष्य पूरा किया जाएगा। - एसएम असजद, अधीक्षण अभियंता