फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,investigate,polic,PFI,IB team

चुनाव में हिस्सेदारी का मंसूबा संजोए था पीएफआई

Fri, 30 Sep 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
gonda,investigate,polic,PFI,IB team
गोंडा। देवीपाटन मंडल में तीन जनपदों के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से निकाय के साथ सात विधानसभा सीटों पर पीएफआई ने चुनाव लड़ने का मंसूबा संजो रखा था। पीएफआई की सहयोगी संस्था एसडीपीआई से चुनाव लड़ने की तैयारी भी गुपचुप तौर पर पूरी थी। पीएफआई पर लगे प्रतिबंध के बाद एसटीएफ व पुलिस की टीमों ने पीएफआई के कार्यकर्ताओं की धरपकड़ के बाद हुई पूछताछ में खुलासा किया है। इधर, नेपाल सीमा से जुड़ाव के कारण देवीपाटन मंडल पहले से ही अतिसंवेदनशील श्रेणी में आता है। इसी लिए पूरे इलाके पीएफआई की गतिविधियों पर नजर रखने में सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े अब्दुल्ला की तलाश के दौरान आईबी से मिले नए इनपुट पर गोंडा पुलिस ने पड़ताल कराई तो करनैलगंज व कटरा बाजार क्षेत्र के कुछ लोगों के पीएफआई से जुड़े होने की जानकारी हाथ लगी। पूछताछ में मंडल के गोंडा, बलरामपुर व बहराइच जनपद के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से पीएफआई ने निकाय व विधानसभा चुनाव लड़ने का मंसूबा बनाया था। गोंडा के साथ बहराइच व बलरामपुर के नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में अपनी फील्ड तैयार कर रही थी। पीएफआई ने अपनी सहयोगी संस्था सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से अपनों को आने वाले निकाय चुनाव में मैदान में उतारने की तैयारी की थी। उम्मीदवारों के नाम का चयन भी कर लिया गया था। चुनाव में फंडिंग देने की भी पूरी रणनीति तैयार हो चुकी थी।(संवाद)
विज्ञापन

नेपाल सीमा के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बढ़ी सक्रियता
वर्ष 2013 में केरल प्रांत में पीएफआई के अस्तित्व में आने के बाद से देवीपाटन मंडल के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सक्रियता बढ़ गई थी। बलरामपुर का उतरौला व गैसड़ी व बहराइच के सदर, मटेरा व नानपारा मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण यहां पीएफआई के कार्यकर्ता अधिक सक्रिय थे। मंडल के बहराइच व बलरामपुर के नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में पिछले पांच सालों में पीएफआई तेजी से सक्रिय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बारे में आईबी से मिले इनपुट में देवीपाटन परिक्षेत्र के चारों जनपदों में छापा की कार्रवाई की गई है। पीएफआई से जुड़े लोगों से जनपदीय पुलिस ने पूछताछ की है। पूछताछ में पीएफआई से जुड़े लोगों को निकाय चुनाव व विधानसभा में चुनाव लड़ाने की तैयारी का पता चला है। पूरी पड़ताल कराई जा रही है। विनोद कुुमार सिंह, डीआईजी देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed