फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,guru Gobind Singh

Gonda News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
gonda,guru Gobind Singh
गोंडा के करनैलगंज में निकाली गई गुरु गोविंद सिंह की शोभायात्रा में शामिल पंजप्यारे। -संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। गुरुद्वारे से श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को गुरुग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शोभायात्रा दोपहर बाद स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से निकली। इससे पूर्व गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से शुरू हुआ लंगर देर रात तक चलता रहा। इसके बाद निकली शोभायात्रा में सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा नगर परिषद होते हुए गाड़ी बाजार, नई बाजार, बस स्टैंड, मौर्य नगर चौराहा, कसगरान, बालूगंज, चौक घंटाघर होते हुए देर शाम को पुन: गुरुद्वारा पहुंची।
विज्ञापन

आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा की समाप्ति की गई। शोभायात्रा में पंजाबी बाजा, गतका पार्टी, ब्रास बैंड पार्टी, पाइप बैंड की प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। महिलाओं द्वारा गुरुवाणी गान एवं बच्चों द्वारा गुरु के आदर्शों का बखान किया जा रहा था। शोभायात्रा में सैनिक की भूमिका में एक बच्चे को तैनात किया गया था। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ तथा नगर की धार्मिक समितियों द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में गोंडा, बाराबंकी, बलरामपुर, लखनऊ, फैजाबाद के तमाम श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में विधायक अजय सिंह, पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, मोहित पांडेय, अशोक सिंह, सरदार पृथ्वीपाल सिंह, प्रधान हरजीत सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, सरदार राजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह जानी, गुरुद्वारा प्रधान हरजीत सिंह, डॉ. पुनीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed