Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Grand welcome for Lakshya Raichandani upon his return after winning the Asia Cup

यूपी: एशिया कप जीतकर लौटे लक्ष्य रायचंदानी का भव्य स्वागत, घर पहुंचकर नेताओं ने खिलाई मिठाई

Mon, 16 Nov 2026 08:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 16 Nov 2026 08:35 PM IST
सार

भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का सपा-भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
 

विज्ञापन
Gonda: Grand welcome for Lakshya Raichandani upon his return after winning the Asia Cup
लक्ष्य रायचंदानी को सम्मानित करते विधायक प्रभात वर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के गृह जनपद पहुंचने पर जश्न का माहौल रहा। शहर के गुड्डूमल चौराहे के पास स्थित उनके आवास पर भाजपा और सपा के नेताओं ने पहुंचकर मिठाई खिलाई और सम्मानित कर बधाई दी। इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर भाजपा नेता शुभम अवस्थी ने लक्ष्य के पिता राजेश रायचंदानी, माता लक्ष्मी रायचंदानी के साथ उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


भाजपा के तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय और गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने लक्ष्य के घर पहुंचकर उन्हें व बाबा पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी को मिठाई खिलाई और जीत की बधाई दी। भाजपा नेता नीरज मौर्य, शेष चौरसिया और सचिन वाल्मीकि ने भी मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन


वहीं, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने लक्ष्य के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें और उनके पिता राजेश रायचंदानी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी की ओर से भी उन्हें बधाई दी। इस दौरान जिला प्रवक्ता जावेद मंटू, सोमनाथ तिवारी, नंदकुमार आनंद, कर्ताराम यादव और सरदार बिक्की समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed