फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda got four medals in the national competition

Gonda News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोंडा की झोली में आए चार पदक

Sun, 06 Jul 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gonda got four medals in the national competition
हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक के साथ गोंडा के ताइक्वांडो ​खिलाड़ी। स्रोत: स
गोंडा। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने पदक अर्जित कर मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार में 27 से 29 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में गोंडा के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रशिक्षक सार्थक सिंह ने बताया कि 42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप खेरोगी और पूमसे- 2025 में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम की तरफ से कार्तिक कौशल (51 किलो भार वर्ग) ने स्वर्ण पदक व प्रतीक शुक्ला (44 किलो भार वर्ग) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रखर कुमार गुप्ता (59 किलो भार वर्ग) ने रजत पदक व निष्ठा द्विवेदी (47 किलो भार वर्ग) ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रखर कुमार गुप्ता ने इसी प्रतियोगिता के स्पीड किक प्रतियोगिता में 1 मिनट में 88 किक मार कर एक और रजत पदक प्राप्त किया। इस तरह प्रखर कुमार गुप्ता को दो रजत पदक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में हो गया है जिसका आयोजन दक्षिण कोरिया में होना है। अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed