{"_id":"63922eaa7afc9570431c030d","slug":"gonda-football-varanasi-gonda-news-lko660927893","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोमांचक मुकाबले में वाराणसी ने आजमगढ़ को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोमांचक मुकाबले में वाराणसी ने आजमगढ़ को दी मात
विज्ञापन
गोंडा के नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने पर ट्रॉफी के साथ खुशी जतातीं ?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब वाराणसी मंडल के नाम रहा। गुरुवार को हुए रोमांचक मुकाबले में वाराणसी की टीम ने आजमगढ़ की टीम को एक गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
गुरुवार को हुए फाइनल मैच में वाराणसी व आजमगढ़ की टीमों ने जमकर पसीना बहाया। वाराणसी टीम ने पहले हाफ में 1-0 से आगे हो गई। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मध्यांतर के बाद दोनों टीमें एक भी गोल नहीं दाग पाईं। वहीं, वाराणसी को विजयी घोषित कर दिया गया। मैच के दौरान मैदान पर दर्शकों की तालियां व हौसला आफजाई खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती रहीं।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व सीडीओ गौरव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। कहा कि खेल में जीत-हार मायने नहीं रखता। हमें खेल पर फोकस करना चाहिए कि कैसे बेहतर खेलें। इसके पहले डीएम व सीडीओ का क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया व उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने स्वागत किया।
विज्ञापन
डीएम व सीडीओ ने विजेता टीम वाराणसी के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। वाराणसी मंडल की टीम में खिलाड़ी अनीता यादव, नंदनी यादव, वंदना यादव, शालिनी पांडेय, शिवानी शर्मा, अमृता शर्मा, शिवांगी, शालिनी वर्मा, सुष्मिता सिंह व अंजली भारद्ववाज तो वहीं आजमगढ़ मंडल की टीम में पूजा चौहान, रेशमा सिंह, प्रीति, अंतिमा यादव, श्रेया सिंह, मंगला, नीतू पांडेय, सविता कुमारी, सोनाली मौर्या शामिल रहीं।
इनका रहा सहयोग
प्रतियोगिता कराने में जिला क्रीड़ाधिकारी बहराइच नीरज मिश्र, बलरामपुर के क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार, श्रावस्ती के क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव, वरिष्ठ खिलाड़ी सुबोध चंद्र मिश्र मैन, फुटबॉल संघ के जिला सचिव मो. हारून, फरोग अल्वी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रत्यूषराज, मो. आरिफ, राशिद हुसैन उर्फ चांद, रामउदित सिंह, नवीन लोहिया, फरीदुल हसन, फिरोज अहमद, विकास यादव, सुमन यादव, परशुराम मौर्या, दुखहरन यादव, माता प्रसाद, श्याम सुंदर यादव, रामकेवल, बल बहादुर थापा, बच्चन लाल, दीपक पाल, अंशिका यादव का सहयोग रहा।
ये रहे मैच के निर्णायक
- राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुरादाबाद की माधुरी देवी, विंध्याचल के मो. आरिफ नजमी, वाराणसी के अजय यादव, गाजीपुर के मो. इफ्तिखार, लखीमपुर के मनोज तिवारी, कानपुर के अब्दुल रऊफ, झांसी के विकास भारती, बलिया के अमल कुमार, चंदौली के रजी उल्ला, बरेली के महेश चंद्र, वाराणसी के साहिल अनवर शामिल रहे।