{"_id":"6355797a105b3d1d4d2080db","slug":"gonda-fire-village-gonda-news-lko654189441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंचकेबल से निकली चिंगारी से छप्पर का घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंचकेबल से निकली चिंगारी से छप्पर का घर जलकर राख
विज्ञापन
गोंडा में कटरा बाजार के रायपुर फकीर गांव के मजरे दूबे पुरवा में शार्ट सर्किट से लगी आग से जला छप्प?
- फोटो : GONDA
कटरा बाजार (गोंडा)। क्षेत्र के रायपुर फकीर गांव के मजरा दूबे पुरवा में रविवार की सुबह गांव के लोग बिजली के पोल के नीचे अलाव ताप रहे थे। अलाव की लपटों से खंभे पर लगी बंच केबल पिघल गई। जिससे निकली चिंगारी से छप्पर के घर में आग लग गई। चिंगारी की चपेट में आने से घर जलकर राख हो गया। आग से 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विकासखंड कटरा बाजार के रायपुर फकीर गांव के मजरा दूबे पुरवा के रहने वाले कृष्णदेव दूबे ने बताया कि उसके छप्पर के घर के सामने से बिजली की बंच केबल निकली है। विद्य़ुत पोल के नीचे कुछ लोग रविवार की सुबह अलाव ताप रहे थे। इसी बीच अलाव की लपटों से ऊपर से निकली विद्युत बंच केबल पिघल गई और उसमे आग लग गई। इससे निकली चिंगारी से उसके छप्पर के घर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा छप्पर आग की चपेट में आ गया।
आग में अनाज, कपड़ा समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आस पास के लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना पर बिजली कर्मियों आपूर्ति ठप कर बंच केबल को बदलकर दोबारा आपूर्ति बहाल किया। विद्युत उपकेंद्र कटरा बाजार के अवर अभियंता आदर्श ओझा ने बताया कि गांव में बंच केबल के नीचे लोग आग जलाकर अलाव ताप रहे थे।
विज्ञापन
जिससे बंच केबल पिघल र्गई। बंच केबल से निकली चिंगारी से छप्पर के घर में आग लगी थी। ग्रामीणों की सूचना पर आपूर्ति बंदकर विद्युत कर्मियों को भेजकर लाइन सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।