फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda Festival from February 10

गोंडा महोत्सव 10 फरवरी से

Wed, 06 Jan 2016 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
विगत वर्ष की भांति इस बार भी गोंडा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से होगा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर 10 से 14 फरवरी तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रहेगी। यह निर्णय बुधवार को गोंडा महोत्सव समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित नगर के संभ्रांत नागरिकों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में आयोजित महोत्सव की तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव में विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


महोत्सव की शुरुआत नगर में सद्भावना रैली से होगी। स्थानीय संस्कृति एवं विविध लोक कलाओं से जुड़े कलाकारों के अलावा उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र इलाहाबाद, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश में पंजीकृत कलाकारों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे के अलावा राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता भी होगी। डीएम ने बताया कि महोत्सव के कर्ताधर्ता नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ल व उपजिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार को बनाया गया है।


महोत्सव संयोजक जानकी शरण द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव के लिए करीब दो दर्जन समितियों का गठन किया जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमरुद्दीन एडवोकेट, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ल, एसडीएम सदर अविनाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे, प्रभारी बीएसए अवधेश कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed