फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda echoed with the resolutions of united India

Gonda News: अखंड भारत के संकल्पों से गूंज उठा गोंडा

Mon, 14 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gonda echoed with the resolutions of united India
गोंडा। देश विभाजन की वर्षगांठ पर सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन का अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय की ओर से संकल्प बाइक रैली निकाली गई। रैली जानकीनगर स्थित कार्यालय से निकलकर गुरुनानक चौराहा, एलबीएस चौराहा, गुड्डू मल चौराहा, एकता चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, रामलीला मैदान होते हुए गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भारत माता की जय व अखंड भारत के नारे लगाए। गांधी पार्क में सभा को संबोधित करते हुए पंडित शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि अफगानिस्तान से लेकर म्यांमार तक अखंड भारत का हिस्सा हुआ करता था। एक बार फिर पाकिस्तान, नेपाल, तिब्बत, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भूटान सहित अन्य पड़ोसी देशों को अखंड भारत का हिस्सा बनाया जाना है। यात्रा में करुणेश मिश्र, बब्बू शुक्ल, हेमंत सिंह, देवनारायन, मोहित, अमित, ईशू, बृजेश, सुनील, राजन मिश्र, संदीप गगन, आकाश शामिल रहे। रैली पर विश्व हिंदू परिषद मातृ प्रकोष्ठ दुर्गा वाहिनी की सीमा मिश्रा, बीनू सिंह, नीलम मिश्र ने पुष्प बरसाए।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार कस्बे के पहलवानवीर मंदिर पर विहिप बजरंग दल की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिला सहमंत्री आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व में भारत कई टुकड़ों में विभाजित हुआ है। म्यांमार, अफगानिस्तान, बर्मा, बांग्लादेश, पाकिस्तान आदि भारत के ही अंग हुआ करते थे। इस दौरान जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह, रामशंकर शर्मा, राजेश तिवारी, प्रेमनाथ मिश्र, सुनील कसौधन, रामशरण मौर्य, राहुल निषाद, राघवेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगूपुर संवाद के अनुसार खरगूपुर स्थित पावन हिंदू धाम से अखंड भारत संकल्प दिवस भगवा यात्रा निकाली गई। अवध प्रांत के गोरक्षा प्रमुख धमेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में निकली रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed