{"_id":"633f17c4d9c9cc25115d26cf","slug":"gonda-distribution-shop-village-rasan-gonda-news-lko6516655148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त के अनाज का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त के अनाज का वितरण शुरू
विज्ञापन
-गोंडा में झंझरी ब्लॉक के पूरेशिवा बख्तावर गांव में खाद्यान्न वितरण की जानकारी लेते डीएसओ। -संवा?
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में अगस्त माह के खाद्यान्न का वितरण शुक्रवार से शुरू हो गया है। डीएम ने सुचारू रूप से राशन वितरण कराने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। इन्हें उचित दर की दुकानों का निरीक्षण करके रिपोर्ट देनी है। डीएम ने कहा कि यदि लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, बारिश से कार्डधारक दुकानों पर नहीं पहुंचे। खाद्यान्न का वितरण 12 अक्तूबर तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि अगस्त में कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्न का उठान कोटेदारों को करवा दिया गया है। कार्डधारक दुकानों पर जाकर अपने हिस्से का खाद्यान्न ले सकते हैं। बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल) व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन (दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल) का वितरण किया जाएगा।
बताया कि 12 अक्तूबर कार्डधारक अपने नजदीकी दुकानों पर जाकर राशन ले सकते हैं। डीएम ने राशन वितरण को लेकर नोडल अधिकारियों को दुकानों का निरीक्षण करके रिपोर्ट देने को कहा है। बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी को 10 व सभी उप जिलाधिकारियों को पांच-पांच दुकानों का निरीक्षण करना है। वहीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षकों को भी कोटे की दुकानों के जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांडेय ने बताया कि कोटेदारों को अगस्त माह का राशन का उठान करवा दिया गया है। कार्डधारक सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक जाकर खाद्यान्न ले सकते हैं। यदि राशन वितरण में अनियमितता या फिर निर्धारित मूल्य से ज्यादा रुपये लिए जाने की शिकायत मिली तो कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
करेंगे दंडात्मक कार्रवाई
डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण में यदि दिक्कत होती है वह उनसे शिकायत कर सकते हैं। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय में शिकायत करें। यदि अनियमितता पाई गई तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।