फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,dengue,fever,net

वार्ड बनाया न दी मच्छरदानी आंकड़ों के नाम पर मनमानी

Fri, 04 Nov 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
gonda,dengue,fever,net
गोंडा के वजीरगंज सीएचसी में बनाया गया डेंगू वार्ड। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में तेजी से बढ़ते डेंगू के प्रकोप के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही। इसके बावजूद रोकथाम की जगह स्वास्थ्य विभाग डेंगू पीड़ितों की संख्या छिपाने के लिए आंकड़ों की बाजीगरी में जुटा है। डेंगू पीड़ितों की वास्तविक संख्या कम रखने के लिए सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच के लिए भी पीड़ितों को टरकाया जा रहा है। इसके चलते ही डेंगू पीड़ितों की संख्या का सरकारी आंकड़ा जहां 63 पर ही अटका है वहीं शहरी व ग्रामीणों इलाकों के निजी अस्पतालों में संक्रमित डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। निजी पैथालॉजी से जुड़े संचालकों की माने तो हर रोज 20 से अधिक बुखार पीड़ितों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ रही है।
विज्ञापन

परसिया रानी निवासी करुणाकर ने बताया कि दो दिन तक बुखार आने के बाद जिला अस्पताल के सामने संचालित एक निजी लैब में जांच करवाने पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शत्रुहन लाल तिवारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि यहां पिछले तीन दिनों में पांच डेंगू संक्रमित भर्ती हुए हैं, लेकिन सीएमओ कार्यालय से जारी डेंगू मरीजों के आंकड़ों में इनकी पीड़ितों की संख्या दर्ज नहीं है। एक सप्ताह से सीएमओ कार्यालय की डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 63 पर ही अटका है। चिकित्सक भी मानते हैं कि जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भले ही सात डेंगू संक्रमित भर्ती हो लेकिन निजी अस्पतालों में इनकी संख्या कई गुणा ज्यादा है। इनमें से कई मरीजों की प्लेटलेट्स तो गिरकर 10 से 15 हजार तक पहुंच गई हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच को जरूरी बताता है।
विज्ञापन

सीएचसी में नहीं बने अलग से डेंगू वार्ड
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलसर पर डेंगू के लिए अलग से वार्ड नहीं बनाया गया, न ही मरीजों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था की गई। लैब टेक्नीशियन का स्थानांतरण होने से डेंगू सहित अन्य जांचें ठप पड़ी हैं। सीएचसी छपिया में डेंगू वार्ड की व्यवस्था नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी पर डेंगू व प्लेटलेट्स की जांच की व्यवस्था नहीं है। यदि मरीज में डेंगू का लक्षण आता है तो उसे जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाता है। वहीं, प्रशासन ने न तो सफाई करवाई गई, न फागिंग व छिड़काव करवाया। स्वास्थ्य केंद्र के पास ही गंदे नाले बजबजा रहे, साथ ही कूड़े का ढेर लगा है। सीएचसी, कटरा बाजार में डेंगू वार्ड नहीं बना। यहां रसायन न होने से सीबीसी जांच भी नहीं हो पा रही है। केमिकल न होने से बंद पड़ी है। सीएचसी खरगूपुर, मोतीगंज, नवाबगंज, वजीरगंज, मनकापुर में डेंगू की जांच तो हो रही, लेकिन अन्य बचाव की व्यवस्थाएं नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लिए बढ़ेंगे दस बेड
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड के बगल में विशेषतौर पर दस बेड का डेंगू वार्ड अलग से बनाया गया है। यह जानकारी जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल वर्मा ने दी। बताया कि अभी तक डेंगू वार्ड में सिर्फ पांच मरीज ही भर्ती हुए हैं। भर्ती मरीजों को मच्छरदानी में अन्य मरीजों से अलग रखा जा रहा है।

सीएचसी पर हो रही जांच
जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर डेंगू की जांच हो रही है, मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निजी पैथालॉजी संचालकों से भी डेंगू संक्रमितों की रिपोर्ट मांगी जा रही है। डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed