फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Dalit youth beaten up for touching a plate of food.

Gonda : भोजन की थाली छूने पर दलित युवक को पीटा, सात लोगों पर एससी/एसटी एक्ट में केस

Sun, 11 Dec 2022 09:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोंड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 09:22 AM IST
सार

इस मामले में पीड़ित युवक की बहन ने शनिवार को थाना वजीरगंज में सात आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Gonda: Dalit youth beaten up for touching a plate of food.
demo pic...

विस्तार

वजीरगंज (गोंडा) के नौबस्ता गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में दावत खाने आए कुछ लोगों के भोजन की थाली एक दलित युवक ने छू ली। इससे नाराज सात लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इस मामले में पीड़ित युवक की बहन ने शनिवार को थाना वजीरगंज में सात आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव की रहने वाली रेनू ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका छोटा भाई लल्ला गांव के चाचा के यहां शादी समारोह में शुक्रवार को दावत खाने गया था। रेनू का आरोप है कि वहां गांव के संदीप पांडेय के दरवाजे पर दावत का इंतजाम था। उसके भाई ने खाना खाने के दौरान संदीप की थाली छू ली। इससे वह नाराज हो गया और अभद्रता की। 
विज्ञापन


आरोप है कि लल्ला जब घर लौट आया तो संदीप पांडेय, अमरेश पांडेय, श्रवण पांडेय, सौरभ पांडेय, अजीत पांडेय, विमल पांडेय, अशोक पांडेय अचानक उसके घर पहुंचे और उसके भाई की लाठी, डंडे से पिटाई करने लगे। जब उसका बड़ा भाई सत्यपाल बचाने दौड़ा तो उसे भी मारापीटा और बाइक भी तोड़ दी। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed