फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,college

Gonda News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में हेमंत व मंजू रहे अव्वलृ

Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
gonda,college
गोंडा के एलबीएस डिग्री कॉलेज में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल छात्र। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित अंर्तमहाविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के हेमंत पांडेय व मंजू शर्मा को प्रथम स्थान मिला। शास्त्री सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक बंद किया जाए’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पक्ष व विपक्ष में छात्रों ने अपना तर्क दिया। देर शाम निर्णायक मंडल ने विजयी छात्रों की घोषणा की। प्रतियोगिता में कई महाविद्यालयों के छात्रों ने भाषण प्रस्तुत किया। पक्ष में भाषण देने वालों में केएनआई महाविद्यालय सुल्तानपुर के बीएससी के छात्र हेेमंत पांडेय को प्रथम स्थान, एलबीएस महाविद्यालय के बीएड की छात्रा सौम्या सिंह को द्वितीय स्थान तथा आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय, बभनान के बीए की छात्रा पायल पांडेय को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

उधर, विपक्ष में सुल्तानपुर के केएनआई महाविद्यालय के एमए की छात्रा मंजू शर्मा को प्रथम स्थान मिला। एलबीएस के एमए के छात्र लखन माथुर को द्वितीय व नरेंद्र देव महाविद्यालय के बीए के छात्र सूर्य प्रताप को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में प्रवक्ता बीपी सिह, प्रवक्ता जेबी पाल, प्रवक्ता रामसमुझ सिंह निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता के संयोजक मंडल में संदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चमन कौर, अमित सिंह, डॉ. अजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed