फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,Chath Pooja

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर खुशहाली की कामना

Sun, 30 Oct 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
gonda,Chath Pooja
गोंडा में छठ पूजा पर सिंदूर लगाती महिला। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। डाला छठ पर्व पर रविवार को छठी मैया का गीत गुनगुनाते हुए श्रद्धालु दौरा (टोकरी) सिर पर रखकर पोखरा व घाट पर पहुंचे। शनिवार को खरना के बाद से निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार की दोपहर बाद अपने परिजनों के साथ घाट पर पहुंची। जहां पहले से बने पिंड पर पूजा अर्चना किया। इसके बाद गाय के दूध से अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

कोरोना काल की वजह से दो साल के बाद इस बार छठ पर्व मनाने वाले हजारों लोगों में उत्साह देखने को मिला। रविवार को अस्त होते भगवान सूर्य को व्रती महिलाओं व पुरुषों ने गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य दिया और छठ के पारंपरिक गीतों के बीच पूजन किया। उसके बाद नंगे पैर वापस घर पर पहुंचकर घर के आंगन में गन्ने के के बीच डाला छठ में पांच व सात सुपली को रखकर उसमें दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

महिलाएं देररात तक छठ मैया के गीत गाती रहीं और घर के बाहर उनके परिजन ढोल नगाड़े बजाते रहे तथा पटाखा फोड़ते रहे। रात में जमीन पर विश्राम करने के बाद व्रती महिलाएं व पुरुष सोमवार भोर में पुन: उसी घाट पर जाकर भगवान सूर्य के उदय होने पर गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य देंगे। इसी के साथ चार दिवसीय डाला छठ पूजा का समापन होगा। माना जाता है कि छठ पूजा करने से संतान प्राप्ति होती है। पति दीर्घ आयु होते हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरबगंज क्षेत्र के पथार सरोवर पर छठ पर्व के तीसरे दिन अद्भूत रौनक व उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पूजन के बाद अस्ताचल भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। अपने सुखी दांपत्य जीवन व परिवार की कुशलता के लिए सूर्यदेव से कामना की। पूजन के दौरान पुलिस बल व स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रही। गोपाल सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप सिंह को सम्मानित किया।

मसकनवा क्षेत्र में छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने छठी मैया और सूर्य भगवान की पूजा की। सिंगारघाट स्थित बिसुही की नदी के तट पर व विकासखंड क्षेत्र के तिलया ग्राम पंचायत स्थित तालाब पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। करनैलगंज के सरयू घाट पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने छठ पूजन में हिस्सा लिया। सरयू घाट पर मेले जैसा नजारा रहा। प्रशासनिक व्यवस्था के तौर पर उपजिलाधिकारी हीरालाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय एवं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed