फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,blood,donation,pm

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 186 ने किया रक्तदान

Sun, 18 Sep 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
gonda,blood,donation,pm
गोंडा के जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करते भाजपाई। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को जिला अस्पताल सहित जिले के पांच स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 186 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में जिला अस्पताल में आयोजित शिविर का शुभारंभ सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला अस्पताल, गौरा, मेहनौन समेत पांच स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराकर रक्तदान किया। जिला अस्पताल में झंझरी मंडल अध्यक्ष शिवा यादव के साथ कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, विनीत सिंह, राघवेंद्र तिवारी, संदीप पांडेय, शशांक मिश्रा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वहीं, जिला कार्यालय समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर नरेंद्र मोदी के जीवन वृत्त एवं प्रशासनिक कार्यों के ऊपर लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। बाबागंज के श्रीनगर मठ में विधायक विनय द्विवेदी सहित अन्य ने रक्तदान किया। बेलसर सीएचसी में एमएलसी अवधेश कुमार सिंह व विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed