फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda-Balrampur road closed for heavy vehicles

गोंडा-बलरामपुर मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद

Thu, 13 Aug 2015 10:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक कस्बे में सड़क के बीचोबीच गुरुवार सुबह पत्थर लदा एक ट्रक फंस गया, जिससे पांच घंटे तक रास्ता ठप रहा। इससे गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जाम लगा रहा। बाद में पत्थर को ट्रक से अनलोड कराकर उसे निकाला गया, तब जाकर जाम खुला। निर्माण के चलते इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर इटियाथोक कस्बे में मुख्य चौराहे के पास आरसीसी रोड का चार दिनों से निर्माण चल रहा है। इससे एक तरफ  का यातायात बराबर बाधित रहता है, जबकि दूसरी ओर रास्ते पर बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं। सुबह बलरामपुर जा रहा पत्थर से लदा एक ट्रक गड्ढे में फंस गया।
विज्ञापन


इससे गोंडा-बलरामपुर मार्ग ठप हो गया। इसके कारण गोंडा-बलरामुपर मार्ग पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में ट्रक से पत्थर खाली कराकर उसे हटाया गया। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। जाम के कारण रोडवेज बसों व हल्के वाहनों को जयप्रभाग्राम-आर्यनगर के रास्ते निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया व छोटे वाहनों को रेलवे स्टेशन के रास्ते पर डायवर्ट कर निकाला गया। इसी के दो घंटे बाद वहां एक और ट्रक फंस गया। इससे पांच घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। जाम से बचने के लिए ट्रक चालकों को आर्यनगर-जयप्रभा ग्राम के रास्ते गुजरने की हिदायत दी गई है।

सीओ ट्रैफिक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक फंसने की सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया। सीओ ने जाम से बचने के लिए ट्रक चालकों को आर्यनगर-जयप्रभा ग्राम के रास्ते गुजरने की हिदायत दी है। उधर, कस्बे के हर्षित शुक्ल, छोटू व पीयूष शुक्ल सहित तमाम लोगों ने रास्ते को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर इटियाथोक कस्बे में पिछले दस साल से बदहाल इस सड़क ने कई आंदोलन को जन्म दिया। कई बार आंदोलन के बाद भी इसका निराकरण नहीं हो सका। अब इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगी। 141 करोड़ रुपये से दस मीटर चौड़ी सड़क गोंडा से बलरामपुर तक बनेगी। इसका शुभारंभ इटियाथोक कस्बे से हो चुका है।


अब भारी वाहनों को बलरामपुर जाने के लिए आर्यनगर-जयप्रभा ग्राम के रास्ते गुजरना पड़ेगा। जब तक निर्माण कार्य चलेगा, तब तक भारी वाहन नहीं चलेंगे। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी क्यूए लारी ने बताया कि मार्ग निर्माण शुरू होने के दौरान यदि भारी वाहन चलेंगे तो निर्माण में दिक्कतें होगी। बरसात होने के कारण सड़क के किनारे वाहनों के फंसने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed