{"_id":"61fd717255a0e71d7d63376f","slug":"gonda-296-vidhan-sabha-2022-gonda-vidhan-sabha-2022-gonda-news-lko616412972","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के मोहम्मद जकी व लोजपा से राजभवन ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के मोहम्मद जकी व लोजपा से राजभवन ने किया नामांकन
विज्ञापन
फोटो- 21- गोंडा में कलेक्ट्रेट में नामांकन करते बसपा प्रत्याशी मोहम्मद जकी। संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को बसपा व लोजपा प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोकी। धीमी गति से चल रही नामांकन प्रक्रिया के शनिवार बसंत पंचमी को जोर पकड़ने की पूरी उम्मींद है। इस दौरान भाजपा, सपा व कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन करने की तैयारियों को देखते हुए प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक चौबंद बनाने में जुटा है।
नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को सदर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जकी व लोक जनशक्ति पार्टी से राजभवन ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। जबकि 22 अन्य लोगों ने पर्चा दाखिल करने को नामांकन पत्र खरीदा। शनिवार को बसंत पंचमी पर्व पर शुभ मुहूर्त को देखते हुए नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की बात कही जा रही है। भाजपा, सपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के शनिवार को पर्चा दाखिल करने की तैयारियों को देखते हुए प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग बना है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सुरक्षा के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का भी पूरी कड़ाई के साथ अनुपालन कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे तक ही हो सकेगी।
चार दिनों में बिके 162 सेट नामांकन पत्र
शुक्रवार को नामांकन के चौथे दिन विधानसभा सदर में दो सेट निर्दलीय, विधानसभा कटरा बाजार में चार सेट कांग्रेस के प्रत्याशी ताहिरा बेगम, विधानसभा करनैलगंज में दो सेट निर्दलीय, मनकापुर में चार सेट जिसमें निर्दल तीन व भारतीय सुभाष सेना एक सेट, गौरा के लिए दो सेट निर्दल, मेहनौन के लिए दस सेट जिसमें कांग्रेस के कुतुबुद्दीन खां ने एक व सपा की ओर से दो सेट, निर्दल सात सेट नामांकन लिए हैं। इस तरह 22 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सातों विधानसभाओं को मिलाकर विभिन्न राजनैतिक दलों की ओर से अब तक कुल 162 सेट नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।