फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girls in Hardoi, Lucknow topped Boys

गर्ल्स में हरदोई, बॉयज में लखनऊ अव्वल

Mon, 07 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 07 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Girls in Hardoi, Lucknow topped Boys
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई कलस्टर फोर के तहत प्रदेश के 36 जिलों की मेजबानी करने का मौका रघुकुल विद्यापीठ को मिला। देवीपाटन मंडल में यह पहला मौका है, जब प्रदेश के आधे जिलों के सीबीएसई स्कूलों के बच्चे खो-खो प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को इस प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया। पहले दिन बालिकाओं के बीच एक प्रतियोगिता हुई, जिसमें हरदोई के सेंट जेम्स स्कूल की खो खो टीम विजयी रही। इस प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स गोंडा की टीम हार गई। वहीं, बालकों के बीच छह प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें लखनऊ की दो तथा फिरोजाबाद की एक टीम विजयी रही।
विज्ञापन


रघुकुल विद्यापीठ के खेल मैदान में सुबह चहल-पहल दिखी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुटे खो खो खिलाड़ियों ने अपने कॉलेज व जिले का ध्वज लेकर मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके बाद रघुकुल की बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग में सेंट जेम्स हरदोई व सेंट जेवियर्स गोंडा के बीच पहली प्रतियोगिता हुई। इसमें सेंट जेम्स की टीम विजयी रही। इसके बाद बालक वर्ग में छह प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें लखनऊ पब्लिक स्कूल रायबरेली रोड, स्टैफोर्ड स्कूल लखनऊ तथा यंग स्कालर्स फिरोजाबाद के खिलाड़ी विजयी रहे। इस दौरान रघुकुल की छात्रा अदिति रस्तोगी, रश्मी चौरसिया, सक्षम सिंह व खुशबू शुक्ला ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।


इसके बाद रुचि श्रीवास्तव, गरिमा सिंह, सौम्या सिंह, शिवानी मिश्रा, प्रीति दूबे, आंचल तिवारी, साक्षी, प्रगति, अंकिता, प्रीति सोनी, अनन्या, प्रिया यादव, सबीहा खानम, अनुष्का, तिवारी, गरिमा कुमारी व आकृति ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed