फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   'Girls have full faith in police, study fearlessly'

बालिकाओं को पुलिस की सुरक्षा पर पूरा भरोसा

Sun, 18 Aug 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Girls have full faith in police, study fearlessly'
गोंडा के मंगुरा बाजार में बेटियों को जागरूक करते उपनिरीक्षक। - फोटो : GONDA
गोंडा। बालिकाओं को सुरक्षा देने के लिए पुलिस की सर्तकता से विश्वास बढ़ा है। कस्बों के साथ ही स्कूलों के आसपास पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। हर कदम पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। डायल 100 को सक्रिय कर रखा है और बेबाकी से बेटियां अपनी बात उनसे कह सकती हैं। तत्काल मदद मिलती है, इसके अलावा 1090 पर मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। एंटी रोमियों की टीम लगातार बेटियों को भयमुक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। इससे पुलिस के सहयोग से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर ने स्कूलों में बेटियों से रक्षा सूत्र बंधवा कर सुरक्षा का संकल्प दोहराया और स्वतंत्रता दिवस के दिन बालकों के साथ ही अभिभावकों को बेटी सुरक्षा का संकल्प दिलाने का कार्य किया गया। इसके अलावा उमरी के मंगुरा बाजार के दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज की 40 बेटियों के शोहदों से परेशान होकर स्कूल छोड़े जाने की खबर को गंभीरता से लिया और तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार दूबे व उमरी के थानाध्यक्ष को भेजकर जांच कराई। जांच में 40 बेटियों के स्कूल छोड़ने की पुष्टि नहीं हुई। स्कूल में पूछताछ से पता चला कि 4 बालिकाओं ने नाम कटाया है, जिसमें दो बेटियां दूसरे स्कूलों में पढ़ना चाह रही हैं और दो को अन्य कारणों से नाम कटाया है। अन्य कारणों से नाम कटाने वाले परिवार को पुलिस ने मोटीवेट किया तो उन लोगों ने भरोसा दिया कि आगे की पढ़ाई करेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल छोड़ने की बात सही नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि हर स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था है। कहीं से कोई कमी नहीं है और बालिकाओं में पुलिस के प्रति अच्छा व्यवहार है। उन्होंने कहा कि हर बात को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जा रही है और पुलिस अच्छा कार्य कर रही है। ऐसे में पुलिस का मनोबल गिराने की बात को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से अभियान चलाकर बेटियों को जागरूक करने की जानकारी दी। जिले के 100 से अधिक इंटर कॉलेजों में जागरूकता अभियान पुलिस ने चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 बाइकों का हुआ चालान, पैदल गश्त कर दिया संदेश
पुलिस ने मंगुरा बाजार में अभियान चलाकर बिना लाइसेंस, हेल्मेट और अभिलेखों के वाहन चलाने की जांच किया। 18 वाहनों का चालान किया, वाहनों के संचालन के तरीके भी बताए। प्रभारी थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज वीरेन्द्र शुक्ल ने बताया कि वाहन चालकों को संचालन के तरीके बताए गए हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करने पर चालान किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों को संदेश दिया। चौकी प्रभारी रुदल प्रताप सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने कार्य किया।

निडर होकर बेटियों ने शिक्षा की उड़ान भरने का लिया संकल्प
दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज मंगुरा बाजार में बेटियों ने निडर होकर शिक्षा का संकल्प लिया। बेटियों ने कहा कि हम किसी से कम नहीं हैं, शिक्षा के लिए आगे बढ़कर कार्य करेंगे। कॉलेज में प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ल ने बेटियों को सुरक्षा के तरीके बताए और उनकी समस्याएं जानीं। मोबाइल नंबर देने के साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090 के बारे में विस्तार से बताया। बेटियों को बताया कि उनके साथ प्रशासन है, तत्काल पुलिस की मदद लें। कॉलेज की छात्रा श्रेया पांडेय ने कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है और कोई दिक्कत होती है तो मदद मिलती है। छात्रा काजल मोदनवाल ने कहा कि हम किसी से नही डरते हैं अपनी बात रखते हैं। शिबा बानों ने कहा कि शिक्षा के लिए वे लोग पूरी गंभीरता से पढ़ाई कर रहे हैं। चौकी प्रभारी रुदल प्रताप सिंह ने कहा कि वे सदैव तत्पर हैं और कोई बात हो तो उन्हें बताएं। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने अतिथियों का आभार जताया और कहाकि इससे बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। बेटियों को शिक्षा के टिप्स बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed