Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girls angry at being asked to remove friendship bands, investigation begins

Gonda News: फ्रेंडशिप बैंड उतरवाने से छात्राएं नाराज, जांच शुरू

Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girls angry at being asked to remove friendship bands, investigation begins
टिकरी। नवाबगंज कन्या इंटर कॉलेज में फ्रेंडशिप बैंड पर रोक से कुछ छात्राओं ने नाराजगी जताई है। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सीमा दूबे ने बताया कि क्षेत्र के एकमात्र कन्या इंटर कॉलेज में लगभग 3000 छात्राएं पढ़ती हैं। प्रकरण की जानकारी करने पर पता चला है कि कुछ शिक्षकों ने छात्राओं को फ्रेंडशिप बैंड बांधने से मना किया था। इसके बाद क्लास की माॅनीटर ने छात्राओं के फ्रेंडशिप बैंड उतरवा दिए थे। इसी को लेकर कुछ लोगों ने धार्मिक प्रतीक निकलवाने की अफवाह फैला दी। बताया कि फ्रेंडशिप बैंड उतरवाने वाले दोनों शिक्षक छुट्टी पर हैं। सीसीटीवी फुटेज और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंधक डॉ. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि विवाद की सत्यता की जांच की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि फ्रेंडशिप बैंड उतरवाने का मामला है। प्रधानाचार्य से जानकारी की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed