{"_id":"66abdb01f04f15faa608f5e4","slug":"girl-students-will-be-proficient-in-judo-taekwondo-and-karate-gonda-news-c-100-1-gon1003-121300-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जूडो, ताइक्वांडो व कराटे में छात्राएं होंगी दक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जूडो, ताइक्वांडो व कराटे में छात्राएं होंगी दक्ष
Fri, 02 Aug 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विपरीत परिस्थितियों में राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राएं डटकर मुकाबला कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें तीन महीने प्रत्येक दिन 40 मिनट तक विद्यालयों में प्रशिक्षकों के माध्यम से दांव-पेंच सिखाया जाएगा। प्रशिक्षकों को नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक जूडो, ताइक्वांडों और कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे निरंतर अभ्यास से बालिकाएं दक्ष बन सकेंगी।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्ययोजना व बजट के अनुसार जिले के कुल 21 राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। इन विद्यालयों में महारानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी। आगामी 12 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में साक्षात्कार का आयोजन होगा। चयन प्रक्रिया में महिला प्रशिक्षकों को विशेष वरीयता देने का प्रावधान किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र का कहना है कि प्रशिक्षण से बालिकाओं में खुद पर भरोसा बढ़ेगा। विषम परिस्थितियों में शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार हो सकेंगी।
विज्ञापन