फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl dies due to storm, trees broken

आंधी से युवती की मौत, पेड़ टूटे-बिजली गुल

Mon, 23 May 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to storm, trees broken
गोंडा। एकाएक मौसम बदलने से सोमवार दोपहर तेज आंधी के बाद बारिश से जहां कई घरों के टिनशेड व छप्पर उड़ गये। वहीं, पोल व तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। आंधी की वजह आम गिरने से बागवानों में निराशा है। इटियाथोक क्षेत्र में आंधी के बीच सीढ़ी से फिसलकर गिरने से युवती की मौत हो गई। वहीं, तरबगंज में पेड़ गिरने से एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छा गये और देखते ही देखते धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी-पानी से शहर से लेकर गांवों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली के दर्जनों पोल व तार टूटने से शहर से लेकर गांवों तक बिजली गुल हो गई। धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश से जहां यातायात ठहर गया। वहीं, तमाम जगह सड़क पर पेड़ व डालें टूटकर गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया।
विज्ञापन

शहर में देर शाम तक कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। हालांकि अब भी आधे शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक कई स्थानों पर तेज आंधी के चलते तार व खंभे टूट गये। इसके साथ ही पेड़ों के गिरने से भी विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलसर में धूल भरी आंधी से अंधेरा छा गया। कई घरों के छप्पर व टिनशेड उड़ गये। भहगर बुलंद में बिजली भवानी मंदिर के पास सड़क पर पेड़ गिर गया। जिससे वाहनों का आवागमन बाधित रहा। बाबागंज में आंधी व पानी से कई स्थानों पर बिजली के पोल तथा पेड़ गिर गये। पेड़ों को काटकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने के लिए कर्मचारी जुटे रहे। धानेपुर में हाईवे पर गिरे पेड़ों व टूटे बिजली के खंभे हटाने के लिए प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता जुटे रहे।
घंटों मशक्कत करने के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। मेहनौन जाने वाली 33 केवी लाइन पर धानेपुर पावर हाउस के सामने पेड़ उखड़कर गिरने से बिजली के चार पोल टूट गये। इससे रुद्रगढ़ नौसी, तेंदुआ मोहनी आदि कई स्थानों पर पूरे दिन बिजली बाधित रही। धानेपुर उपखंड अधिकारी प्रमोद वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति ठीक कर दी जाएगी। करनैलगंज में कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। वहीं, एक दर्जन से अधिक पोल गिरने से पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इटियाथोक में तेज आंधी के दौरान एक युवती की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। ग्राम पंचायत हिंदूनगर की ग्राम प्रधान सफीकुननिशा ने बताया कि करीमनगर मजरा निवासी नूर मोहम्मद की 18 वर्षीय पुत्री जोहरा तेज आंधी के दौरान छत पर गई थी। वहां से कपड़े इकट्ठे कर वह सीढ़ी से उतरने लगी। तभी तेज हवा के चलते वह फिसलकर नीचे गिरकर बेहोश हो गई। जोहरा को डॉक्टर के यहां पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं, तरबगंज थाना क्षेत्र में ही तेज आंधी के चलते एक पेड़ गिर गया। उसके नीचे दबने से पिपरी रोहुआ निवासी देवी प्रसाद दुबे का पुत्र सत्यम घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गये। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सत्यम की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि सत्यम के पिता महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के सामने फल की दुकान लगाते हैं। सत्यम भी उनका हाथ बंटाता है। आंधी के समय वह दुकान पर था, तभी पेड़ गिरनेे से वह चपेट में आकर घायल हो गया।
फसलों पर आंधी-पानी का कोई विशेष प्रभाव तो नहीं पड़ा, लेकिन बगीचों में आम के फल टूटकर गिर गये, इससे किसानों में निराशा है। महादेवा निवासी जगदंबा प्रसाद कहते हैं कि पिछले दो साल से आम के पेड़ों पर फल तो अच्छे लगते हैं, लेकिन पकने से पहले ही आंधी की वजह से नुकसान हो जाता है। सोमवार को आई आंधी से आम के अधिकांश फल जमीन पर आ गये। इससे काफी नुकसान हुआ है।

आंधी पानी की वजह से एक तरफ जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। मई महीने के पहले सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी व उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शनिवार रात के बाद सोमवार को फिर से हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। वहीं, शहर से लेकर गांवों तक में जलभराव से परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed