फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ghaghra river boom, 700 villages flood crisis

घाघरा उफान पर 700 गांवों पर बढ़ा बाढ़ का संकट

Wed, 10 Jul 2019 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra river boom, 700 villages flood crisis
करनैलगंज (गोंडा)। जैसे- जैसे घाघरा का पानी बढ़ रहा है। वैसे वैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की धड़कनें भी बढ़ने लगी है। एल्गिन चरसडी बांध व नदी के बीच बसे ग्रामीणों की नींद गायब हो गई है। घाघरा नदी का पानी तेजी के साथ बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह 8 बजे एल्गिन ब्रिज के पास नदी का जल स्तर 104.816 था। जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 105. 006 हो गया। वही शाम 4 बजे नदी का जल स्तर बढ़कर 105. 056 हो गया।
विज्ञापन

नदी के जल स्तर को देखकर बांध व नदी के बीच बसे नकहरा, माझा रायपुर व काशीपुर कुछ लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता एमके सिंह ने बताया कि नये बांध के दोनों सिरे को जोड़कर उसे मजबूत करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस बार क्षेत्र की जनता को बाढ़ का दंश नही झेलना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस बार बांध को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा एसडीएम ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि बाढ़ से निपटने की सम्पूर्ण तैयारी हो चुकी है। समस्त बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया गया है। जनता को किसी प्रकार की असुविधा नही होने दी जाएगी। व्यवस्था पूरी हो चुकी है लगातार निगरानी की टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed