फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Get malaria test done for every fever patient: Director

बुखार के हर मरीज की कराएं मलेरिया जांच : निदेशक

Mon, 31 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Get malaria test done for every fever patient: Director
गोंडा। जिले में डेंगू, मलेरिया व अन्य संचारी रोगों को बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर बुखार के प्रत्येक मरीज की मलेरिया जांच जरूर करानी चाहिए। मलेरिया निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निकलकर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही जांच कराने पर जोर दें। संचारी रोग के निदेशक डॉ. एके सिंह ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय में संचारी रोगों की समीक्षा करते हुए जांचें बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों में मलेरिया जांच के लिए आशाओं को भी प्रशिक्षित किया जाए। जिला अस्पताल व सीएचसी, पीएचसी में भर्ती बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच अवश्य कराई जाए। सभी मलेरिया निरीक्षक हर रोज अपने-अपने क्षेत्रों में निकलकर आशाओं से समन्वय बनाकर जांच कराने में मदद करें। उन्होंने जेई व एईस की भी समीक्षा की। बैठक में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसजेडए जैदी, आशीष श्रीवास्तव सहित सीएचसी अधीक्षक व संचारी रोग अभियान से जुड़े अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed