फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Get e-KYC done for Kisan Samman Nidhi up to 30 days

Gonda News: किसान सम्मान निधि के लिए 30 तक कराएं ई केवाईसी

Sat, 06 Jun 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Get e-KYC done for Kisan Samman Nidhi up to 30 days
गोंडा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए लाभार्थी किसानों को 30 जून तक ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की आगामी किस्त अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। किसानों के लिए पीएम किसान मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे फेसियल ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसके अलावा जन सेवा केंद्रों पर बायोमीट्रिक ई-केवाईसी कराई जा सकती है। कृषि विभाग के न्याय पंचायत और विकास खंड स्तर के कर्मचारी भी फेसियल ई-केवाईसी कराने में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सके किसानों के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे किसान पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि जिन लाभार्थियों ने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे 30 जून से पहले ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री पूरी कर लें, ताकि अगली किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed