फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gave triple talaq for not getting five lakhs

Gonda News: पांच लाख न मिलने पर दिया तीन तलाक

Sat, 31 May 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 31 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq for not getting five lakhs
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर के नौव्वा गांव निवासी शहजादी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का पति शमशाद पर आरोप लगाया है। धानेपुर थाने में तहरीर देकर शहजादी ने बताया कि उसका मायका बलरामपुर के रेहरा बाजार के रजक पुरवा में है। 22 मई 2021 को नौव्वा निवासी शमशाद से निकाह हुआ था। शमशाद व अन्य ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर आए दिन पीटते व ताने मारते थे। 25 मई 2025 को जब वह मायके से ससुराल पहुंची तो पति ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शमशाद व अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed