फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Garbage,highcourt,dump

गांवों की हवा बिगाड़ रहा कूड़े का जहरीला धुआं

Fri, 09 Sep 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Garbage,highcourt,dump
फोटो-8-गोंडा के पूरे शिवा बख्तावर स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर में झंझरी ब्लॉक के पास पूरे शिवा बख्तावर में सड़क के किनारे पूरे शहर का कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। कूड़े को नगर पालिका की ओर से फूंका जाता है। जिससे आसपास के गांवों में कूड़ेे का धुआं हवा में जहर घोल रहा है। प्रशासन से शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर पूरे शिवा बख्तावर के सर्वेश मिश्र उर्फ ज्ञान ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद शुक्रवार को नगर पालिका परिषद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 15 सितंबर तक मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया है। समस्या पर जवाब मांगा है। वहीं, 15 सितंबर को फिर मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

कूड़े की स्थिति पर साल 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने नगर पालिका को दूसरी जगह कूड़ा डंप करने की हिदायत दी थी। नगर पालिका अभी तक कूड़े के लिए स्थान ही नहीं खोज नहीं सका है। शहर समेत करीब 26 गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है। कूड़ा आबादी में एकत्र करने और फूंकने पर होने वाली समस्या पर 2019 में एक रिपोर्ट से जिले में भी प्रदूषण के खतरे से सावधान किया गया था। पूरे शिवा बख्तावर के सर्वेश मिश्र उर्फ ज्ञान कहते हैं कि नगर पालिका की उदासीनता से कूड़े का निपटारा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

डीएम से शिकायत हुई और उन्होंने नगर पालिका के ईओ को कहा। इसके बाद भी निस्तारण न होने पर हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट के अधिवक्ता गनेश नाथ मिश्र कहते हैं कि 15 सितंबर तक कूड़ा अड्डा अलग करना होगा। कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी, यह समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा अड्डा हटवाने तक जारी रहेगा संघर्ष
पूरे शिवाबख्तवार से कूड़ा अड्डा अन्यत्र स्थान पर कराने तक संघर्ष जारी रहेगा। हाईकोर्ट में गलत जानकारी दी गई तो उस पर आपत्ति करेंगे। प्रशासन से भी मांग है कि कूड़ा अड्डा आबादी से अलग किया जाए। - सर्वेश मिश्र उर्फ ज्ञान, याची हाईकोर्ट

कूड़ा जमा करने के लिए जमीन की तलाश
कूड़ा अड्डा कहीं अलग करने में भूमि मिलने में दिक्कत आ रही है। कई बार प्रयास किया जा चुका है। अब नगर पालिका के विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कहीं सदूर स्थान पर भूमि उपलब्ध हो जाए। यह कार्य प्राथमिकता में है। संजय मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed