{"_id":"61646f008ebc3e62906b478a","slug":"ganga-of-development-will-flow-in-the-district-with-a-budget-of-451-crores-gonda-news-lko599664838","type":"story","status":"publish","title_hn":"451 करोड़ से जिले में बहेगी विकास की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
451 करोड़ से जिले में बहेगी विकास की गंगा
विज्ञापन
गोंडा के जिला पंचायत सभागर में जिला योजना समिति की बैठक करते सांसद कैसरगंज
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में विकास योजनाओं को जल्द ही रफ्तार मिलेगी। जिला योजना समिति ने वित्तीय वर्ष 2021- 22 में विकास कार्यों के लिए 451 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी।
सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिला योजना समिति की बैठक सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समिति ने 451 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। समिति की बैठक में विभागवार प्रस्तावित परिव्यय पर विस्तृत चर्चा तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा के बाद समिति ने अनुमोदन दिया।
जिला योजना समिति की बैठक में 41 विभागों के लिए 451 करोड़ रुपये के बजट पर समिति ने अपनी मुहर लगाई। इसके साथ ही कई अहम फैसले भी हुई। जिसमें गन्ना विभाग की 141 सड़कों के निर्माण कार्य का वर्ष वार ब्यौरा तलब किया गया।
विज्ञापन
साथ ही सड़कों के अनुरक्षण का कार्य किसी दूसरे विभाग से कराने पर सहमति बनी। दुग्ध विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए कि दूध के फैट का मूल्य बढ़ाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाय। झीलों तथा तालाबों को मनरेगा योजना के तहत कार्य कराया जाय। टेढ़ी नदी का अस्तित्व बचाने के लिए नियमानुसार सफाई का कार्य कराया जाय।
आवास योजना की समीक्षा में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विकाखण्ड तरबगंज के ग्राम रेतादल सिंह के पंचायत सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए एक लाभार्थी से सुविधा शुल्क की मांग की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि आज ही संबंधित पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया जाय।
स्वयं सहायता समूहों द्वारा गांवों में पोषाहार वितरण में गड़बड़ी तथा ब्लाक स्तर से मनचाहे समूहों को वितरण कार्य दिए जाने की शिकायत की गई। जिस पर डीएम ने निर्देश दिए कि अब किसी भी स्वयं सहायता समूह का वितरण हेतु चयन या संशोधन सीडीओ के अनुमोदन के बाद ही हो सकेगा।
जनप्रतिनिधियों द्वारा कई मुख्य मार्गों पर झाड़ आदि होने से आवागमन में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया गया, जिस पर डीएम ने निर्देश दिए कि ऐेसी सड़को का चिन्हांकन कर जल्द ही करके दुरुस्तीकरण कराया जाएगा।
जिला योजना समिति की बैठक के पूर्व सांसद कैसरगंज तथा अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अंत्योदय कार्ड धारकों को गोल्डन कार्ड का वितरण किये। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अन्त्योदय कार्ड धारकों को जिला पंचायत सभागार में ही गोल्डन कार्ड प्रदन किए गए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय, गौरा प्रभात वर्मा, डीएम मार्कंडेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल, सांसद गोंडा के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार, केके श्रीवास्तव, कमरूद्दीन, रंजन शर्मा, आशीष मिश्र आदि रहे।