फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   from 15 day's e-governance service stalled

तरबगंज में 15 दिन से ई-गवर्नेंस सेवा ठप

Tue, 10 Nov 2015 11:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
आवेदकों को ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही ई-गवर्नेंस सेवा तरबगंज तहसील में एक पखवारे से ठप है। यहां डिजटिल सिग्नेचर एक्सपायर होने से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। हालात ये हैं कि सब कुछ जानने के बावजूद अफसर खामोश हैं। वहीं, प्रमाण पत्र न मिलने से आवेदक तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। तहसील में करीब दो हजार आवेदन पत्र निस्तारण की बाट जोह रहे हैं। 
विज्ञापन


ई-गवर्नेंस सेवा के तहत आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवायें जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

आवेदन की तिथि से 15 दिवस के भीतर आवेदक को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। तरबगंज तहसील में तहसीलदार व एसडीएम का प्रमाण पत्र जारी करने वाला डोंगल (डिजिटल सिग्नेचर) एक पखवारा पूर्व एक्सपायर हो गया था।
विज्ञापन


अफसरों की मानें तो डोंगल ठीक कराने के लिए सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

पंचायत चुनाव के साथ ही परीक्षाओं के लिए आवेदकों को प्रमाण पत्रों की आवश्यकता है। ऐसे में प्रमाण पत्र जारी न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील में करीब दो हजार आवेदन पत्र निस्तारण के लिए लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed