फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fraud of Rs 1 lakh in the name of sending to Dubai

Gonda News: दुबई भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी

Thu, 13 Feb 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1 lakh in the name of sending to Dubai
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर क्षेत्र में दुबई भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गुनौरा निवासी जयराम गिरि का आरोप है कि बस्ती के नगर कोतवाली के माली टोला राजकोट चौराहा निवासी बृजेश कुमार सोनकर ने एक लाख रुपये में दुबई का वीजा दिलाने का झांसा दिया था। रकम लेने के बाद उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित जयराम गिरी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 18 अगस्त 2024 को आरोपी बृजेश ने दुबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली भेज दिया। मगर बाद में टिकट कैंसिल होने का हवाला देकर रास्ते से लौटा दिया। पीड़ित ने मनकापुर कोतवाली के साथ ही एसपी से शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी। इसके बाद पीड़ित ने आईजी अमित पाठक से शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

24 घंटे में स्थगित हो गया था बैनामा, फिर भी ले लिया मुआवजा
इटियाथोक के हरैय्या झूमन गांव निवासी अरुण कुमार तिवारी ने नगर कोतवाली में उदय नारायण, सत्यनारायण और उनके पिता बच्चालाल निवासी भरियालवेदपुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपियों ने बीते 24 सितंबर 1994 में कूटरचित तरीके से भूमि का बैनामा करा लिया था। इसके बाद मार्च 2025 में नहर विभाग से मुआवजा हासिल कर लिया। जबकि कूटरचित बैनामा 24 घंटे में ही स्थगित हो गया था। नगर कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed