फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fraud of 1.31 lakh under the pretext of shipping goods

Gonda News: माल भेजने के नाम पर 1.31 लाख की ठगी

Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.31 lakh under the pretext of shipping goods
गोंडा। सीमेंट की चादर और पाइप भेजने के नाम पर व्यापारी से 1.31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लालपुर चंद्रभान निवासी उमेश ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह जय मां सम्मय ट्रेडर्स नाम से सीमेंट चादर और पाइप का फुटकर कारोबार करते हैं। 16 मार्च 2026 को विजाका इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एजेंट बनकर कुछ लोग दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी के दस्तावेज दिखाए और माल खरीदने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मोबाइल नंबर भी दिया।
विज्ञापन

उमेश के अनुसार, 13 अप्रैल को कंपनी के हेल्पलाइन नंबर से फोन आया और एक कथित डीलर के मोबाइल नंबर पर बात कर ऑर्डर देने को कहा गया। इसके बाद 13 अप्रैल को 99,960 रुपये इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते में और 15 अप्रैल को 31,500 रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में आरटीजीएस के जरिये भेज दिए। 17 अप्रैल को आरोपी ने भुगतान प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए रसीद और इनवॉइस भेजा। साथ ही ट्रक से माल रवाना होने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। उमेश के मुताबिक, उनसे 1,31,460 रुपये की ठगी हुई है। कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed