फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fraud in the name of Aadhaar, 25 thousand removed from the account

आधार के नाम पर ठगी, खाते से निकाले 25 हजार

Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of Aadhaar, 25 thousand removed from the account
मुजेहना (गोंडा )। थाना धानेपुर के ग्राम बिलहरी के सिंहपुर में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने आधार कार्ड बनाने के नाम पर तीन ग्रामीणों से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। तीनों पीड़ितों को घटना की जानकारी तब हुई जब हुए शुक्रवार को अपने अपने पैसे का भुगतान लेने अपने अपने धन का भुगतान लेने ग्राहक सेवा केंद्र बेलहरी पहुंचे। तीनों ने घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष धानेपुर को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बेलारी ग्राम के सिंहपुर निवासी श्यामकला, संतकुमार व सुशीला देवी ने संयुक्त रूप से बताया कि बीते बुधवार को एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और 4 साल से ऊपर की उम्र बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए कहा और हम लोगों से हमारे आधार कार्ड के नंबर लिए और एक मशीन पर अंगूठा लगाने के लिए कहा। बच्चे की फोटो खींच कर चले गए और कहा कि बाद में आधार कार्ड आएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब हम लोग इलाहाबाद बैंक से संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र बेलहरी पर पैसा निकालने गए तो पता लगा कि श्याम कला के खाते से ख10000, संत कुमार के खाते से 10000 व सुशीला देवी के खाते से 5000 दिनांक निकाल लिए गए हैं। जब इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक शाखा धानेपुर से की तो उन्होंने कहा कि तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed