फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fraud,demolish,gonda,land

Gonda News: कलेक्ट्रेट के पास तीन एकड़ भूमि के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Fri, 13 Jan 2023 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
fraud,demolish,gonda,land
गोंडा के सिविल लाइन में गायत्री मंदिर के पास अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कलेक्ट्रेट से चंद कदम दूरी पर ही दबंगों ने तीन एकड़ सरकारी भूमि को बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया था। शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवाया। अवैध कब्जे को लेकर चर्चाएं तो रहीं, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी का नाम नहीं बताया गया। फिलहाल मामला एक बड़े नेता से जुड़ा बताया जा रहा है। उधर, दो नेताओं के बीच चल रहे खींचतान में अवैध कब्जा ढहाए जाने की चर्चा है। बता दें कि जमीन की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन में कचहरी स्टेशन रोड पर (एनसीसी दफ्तर के बगल) करीब तीन एकड़ सरकारी नजूल भूमि पर अवैध कब्जों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। करीब छह घंटे तक अधिकारियों ने अभियान चलाया। जमीन पर कब्जा करके पिलर के सहारे बाउंड्रीवाल बनाई गई थी। एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सीआरओ जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम भारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

प्रशासन ने करीब तीन एकड़ सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का दावा किया है। कब्जेदारों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। कब्जे से भूमि मुक्त कराने के बाद सरकारी भूमि होने की सार्वजनिक सूचना का बोर्ड भी लगा दिया गया है। पुलिस को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कई सालों से थी लोगों की खाली पड़ी भूमि पर नजर
शहर में तीन एकड़ सरकारी नजूल भूमि कई सालों से पड़ी थी। एक साल पहले कुछ लोगों ने खाली भूमि के पास एक टिनशेड रखा था। पूरी जमीन में ईंट लगा करके प्लाट के रूप में स्थल विकसित किया गया था। अचानक वहां अन्य कार्य रुक गए थे। बीते 15 दिनों से वहां पर निर्माण कार्य शुरू हो गया। पिलर के साथ ईंट की बाउंड्री बनना शुरू हुआ। स्थानीय लोग एक बड़े नेता के करीबियों की ओर से बाउंड्री बनाने की चर्चा तो कर रहे थे, लेकिन कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और बाउंड्री पर बुलडोजर गरज उठा।
दौड़ती रही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की गाड़ी
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में गायत्री मंदिर के समाने तीन एकड़ भूमि पर बुलडोजर चलाए जाने के दौरान एक ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि की गाड़ी उसी के सामने से गई बार निकली। प्रशासनिक कार्रवाई के सामने रुकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हालांकि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि को गाड़ी में देखकर लोग तरह तरह की चर्चा करते रहे।

जमीन नजूल की है, पट्टा नहीं किया
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बाउंड्री बनाए जाने की सूचना राजस्व कर्मियों से मिली। अभिलेख के आधार पर जांच किया गया। भूमि नजूल की है और कभी भी किसी को पट्टा भी नहीं दिया गया है। इस पर हुए अवैध निर्माण को ढहा कर भूमि को सुरक्षित किया गया है। इसमें किसी का नाम अभी सामने नहीं आया है और न ही किसी ने जमीन पर दावा ही पेश किया है।
जय नाथ यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed