{"_id":"678fdd5e85be88d75a04dd63","slug":"fraud-case-against-former-bsp-leader-gonda-news-c-100-1-gon1001-131266-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्व बसपा नेता पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्व बसपा नेता पर धोखाधड़ी का मुकदमा
Tue, 21 Jan 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। शाहपुर गांव निवासी बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर अब्दुल राजिक उस्मानी के खिलाफ अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर मदरसे में नौकरी व जमीन के बदले जमीन दिलाने का झांसा देने का आरोप लगाया गया है।
थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मो. मुजीब ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने पूर्व बसपा नेता के यहां 2015 से तीन वर्ष तक दस हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी की थी। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व बसपा नेता ने उससे कहा कि मदरसा खोलने के लिए एक बीघा जमीन की जरूरत है। मदरसा खुलने के बाद जमीन के बदले जमीन व मदरसे में नौकरी भी मिलेगी। इसी का झांसा देकर उससे अपनी एक बीघा जमीन का दान पत्र मदरसा मिसबाहुलउलूम के नाम 14 फरवरी 2016 में बैनामा करा दी थी। बाद में न तो जमीन ही दी ओर न नौकरी। 25 सितंबर 2023 को जब वह पूर्व बसपा नेता के घर वेतन के पैसे व जमीन मांगने गया तो उसे धमकी देकर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया का कहना है कि राजिक उस्मानी बहुजन समान पार्टी में नहीं हैं। न ही उनका बसपा कोई लेना देना है।