फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four years later, a case of murder of a young man was registered

चार साल बाद युवक की हत्या का केस दर्ज

Thu, 30 Jun 2022 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four years later, a case of murder of a young man was registered
गोंडा। पत्नी को विदा कराने ससुराल गये युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिलने के मामले में चार वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर मनकापुर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी तुंगनाथ मिश्र बताया कि उनका बेटा अजीत कुमार 15 अक्तूबर 2018 को अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल वालों को फोन करके ग्राम कोदई, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती गया था। ससुराल जाने से पहले अजीत ने बताया था कि वहां से पूछा गया कि अकेले आ रहे हो या साथ में कोई और भी आ रहा है।
विज्ञापन

तुंगनाथ के मुताबिक इससे पहले ससुराल वालों ने अजीत को जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ रिश्तेदारों ने बातचीत करके पत्नी को घर भेजवाने पर सहमति बनवाई थी। इसी समझौते के आधार पर अजीत ससुराल गया था। 16 अक्तूबर 2018 को पुलिस से सूचना मिली कि अजीत का शव अशरफपुर-किसुनदासपुर गांव के बीच में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने अजीत की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए शव लाकर झाड़ियों में फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुंगनाथ के अनुसार मामले में मनकापुर कोतवाली में तहरीर देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर अदालत का दरवाजा खटखटाने पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश जारी हुआ। इस पर गुरुवार को पुलिस ने अजीत की पत्नी कनक, सास, ससुर कौशल किशोर, साले अंशू व महेंद्र के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed