{"_id":"5d13a7648ebc3e3c823c1932","slug":"four-people-including-two-farmers-die-from-current-gonda-news-lko467419060","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दो किसान समेत चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दो किसान समेत चार लोगों की मौत
विज्ञापन
गोंडा। करंट की चपेट में आने से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किसानों समेत चार लोगों की मौत हो गई। थाना तरबगंज क्षेत्र के रांगी गांव के ग्राम प्रधान जगदीश पांडेय ने बताया कि रांगी गांव के ही रहने वाले हरिराम यादव की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। इसी बीच घर के सामने बारातियों के लिए हरिराम का बेटा रामकुमार यादव (22) पंखा लगा रहा था तभी वह एलटी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान के मुताबिक हरिराम ने बेटी की शादी सम्पन्न होने के बाद दूल्हा पक्ष व रिश्तेदारों को बेटे की मौत के बारे में बताया। बुधवार को रामकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दूसरी घटना में थाना नवाबगंज क्षेत्र के साखीपुर के मजरे डीहा के रहने वाले नन्हे मौर्या ने बताया कि उनकी पास के खेत में मक्के की फसल लगी है। मंगलवार की देर रात खेत में मवेशी घुस आए और फसल का नुकसान करने लगे। नन्हे के मुताबिक आहट पर उसका छोटा भाई गोविंद मौर्या (45) मवेशियों को भगाने के लिए खेत में गया था। वहां खेत के बीच से निकली एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा था। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरी घटना में कोतवाली मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के धुसवा चांद के गांव के मजरे बेनीराम पुरवा के रहने वाले समीउल्ला उर्फ सरी मुल्ला (70) धान की रोपाई करने के लिए खेत में पानी भरने को पंप का चलाने के तार लगा रहा था। तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। चौथी घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के हारीपुर गांव का रहने वाला राजगीर राज कुमार (35) मंगलवार की देर रात पैडस्टर फैन के सामने खाना खा रहा था। वह खाते समय पैडस्टर फैन घुमाने लगा। इसी बच फैन से उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।