फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four people including the son of a parcel trader from Gonda died in an accident in Madhya Pradesh

Gonda News: मध्य प्रदेश में हुए हादसे में गोंडा के पार्सल कारोबारी के बेटे समेत चार की मौत

Thu, 19 Jun 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four people including the son of a parcel trader from Gonda died in an accident in Madhya Pradesh
मुजेहना/तरबगंज (गोंडा)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ हाईवे पर बृहस्पतिवार भोर हुए हादसे में जिले के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। ये सभी लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एसयूवी से सूरत स्थित घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

धानेपुर के दूबेपुरवा निवासी राजकरन ने बताया कि उनके बड़े भाई भाेलानाथ दूबे गुजरात प्रांत के सूरत में रहकर पार्सल का काराेबार करते हैं। 30 अप्रैल को बेटे अतुल और जून में भतीजी की शादी थी। उसी में परिवार के साथ वह शामिल होने परिवार संग गांव आए थे। बुधवार को सूरत जाने के लिए वह घर से एसयूवी से निकले थे।
विज्ञापन

यहां से वह तरबगंज के शीशव भवानीपुरवा में अपने मित्र रमेश उर्फ रामबाबू पांडेय के घर पहुंचे और उनके परिवार को भी साथ लेकर सूरत के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार भाेर मध्यप्रदेश में राजगढ़ हाईवे पर पचोरी के पास एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में भाेलानाथ के पुत्र अनमोल उर्फ आयुष (16), रामबाबू की बहन शिवदेवी (50), पत्नी प्रमिला (40), बेटा प्रियांशु (14) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोलानाथ (50) उनकी पत्नी पुष्टम (46), बेटी अंशिका (13) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मध्य प्रदेश के शाजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत की खबर भोर में घर पहुंची तो दोनों परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए और परिवार के लोगों को सांत्वना देने लगे।

परिजन मध्य प्रदेश के लिए हुए रवाना
हादसे मौत की सूचना के बाद भोलानाथ के छोटे भाई राजकरन अपने तीन रिश्तेदारों व रामबाबू के चचेरे भाई बाबूराम, रिश्तेदार राधेश्याम, पप्पू मिश्र व आज्ञाराम दूबे के साथ मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। बाबूराम ने बताया कि घायलों को शाजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




भाइयों के बेटों व बेटी की शादी में घर आए थे दोनों मित्र
शीशव भवानीपुरवा निवासी रामबाबू के पिता ज्वाला प्रसाद पांडेय ने बताया कि रामबाबू सूरत में पार्सल का कारोबार करते हैं। परिवार में बड़े बेटे वीरेंद्र उर्फ डाॅक्टर के बेटे गौरव पांडेय की 13 मई को शादी थी। इसी में रामबाबू परिवार के साथ आए थे। धानेपुर के दूबेपुरवा निवासी राजकरन दूबे ने बताया कि बेटे अतुल की 20 अप्रैल को शादी थी। परिवार में एक बेटी की भी शादी थी। उसी में बड़े भाई भोलानाथ परिवार के साथ आए थे। बताया कि भोलानाथ व रामबाबू दोनों मित्र हैं। सूरत में दोनों एक साथ कारोबार भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed