फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four people found infected in Gonda

चार लोग नए कोरोना संक्रमित, 16 ठीक हुए

Tue, 08 Jun 2021 07:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Four people found infected in Gonda
गोंडा। कोरोना संक्रमण से लगातार तीसरे दिन किसी व्यक्ति की मौत नही हुई तथा चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गये। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप काफी हद तक थम गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को लगातार तीसरे दिन किसी की मौत नही हुई है तथा हर रोज मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या घटकर चार तक पहुंच गई है। वहीं 16 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिसके साथ ही जिले में 116 सक्रिय कोराना संक्रमित बचे हैं। जिसमें 104 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन व कोविड-19 के नोडल अधिकारी चंद्र मोहन चतुर्वेदी के आदेशानुसार मंगलवार को भी दीवानी कचेहरी परिसर में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण शिविर में कुल 70 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण व अधिवक्ताओं का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण शिविर एडीआर भवन में लगाया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है, इसलिए न्यायालय परिसर में 18 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लिए टीकाकरण का विशेष शिविर आयोजित किया गया।
टीकाकरण के दौरान सचिव ने लोगों को कोविड-19 प्रोटोकाल तथा मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed