फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four more found corona infected

Gonda News: चार और मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four more found corona infected
गोंडा। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार तीन दिनों से कोरोना के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर हुई कोरोना जांच में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन मरीजों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। नए संक्रमितों को चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है, जिसमें एक मरीज कोविड एल-टू हॉस्पिटल में भर्ती है।
विज्ञापन



कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी वीके गुप्ता ने बताया कि सक्रिय कोरोना मरीजों का कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। इन संक्रमितों में से दो लोग हाल ही में बाहर से आए हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं। कोविड अस्पताल के अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाएं, मास्क, ग्लब्स व पीपीई किट उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रोटोकॉल का पालन करके ही बचाव किया जा सकता है। घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed