फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four lakh theft including 40 thousand cash

40 हजार नकदी समेत चार लाख की चोरी

Sat, 16 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Four lakh theft including 40 thousand cash
गोंडा। गड़रियन पुरवा के एक घर में शुक्रवार रात घुसे चोरों ने नगदी व गहने समेत तकरीबन 4 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर माझा के मजरा गड़रियन पुरवा में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में छत के रास्ते घर में घुस आए। गांव के निवासी राजेंद्र कुमार व वरुण कुमार दो भाइयों का कहना है कि चोरों ने उनके घर में रखा संदूक, आलमारी व सूटकेस को तोड़ डाला।
उसमें रखी 32 हजार रुपये नकदी व करीब 3 लाख के गहने लेकर फरार हो गए। बताया कि उसकी बहन उसके घर आई थी। बहन का पर्स और उसकी पत्नी के पर्स में रखा करीब 8 हजार रुपया एवं गहने भी चोर उठा ले गए। जब सुबह घर के लोग उठे तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

संदूक, आलमारी टूटी हुई मिली। गांव के बाहर एक संदूक खेत में टूटा पड़ा था वहीं पास में संदूक में रखा सामान बिखरा पड़ा था। मामले में राजेंद्र व अरुण कुमार ने कोतवाली करनैलगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर हल्का दरोगा व सिपाहियों को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed