{"_id":"57d1abcd4f1c1ba90a316ffa","slug":"four-express-trains-will-run-by-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चार एक्सप्रेस ट्रेनें बिजली से दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चार एक्सप्रेस ट्रेनें बिजली से दौड़ेंगी
गोंडा
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल से बदलकर इलेक्ट्रिक इंजन में तब्दील हुई वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के बाद अब रेलवे जनपदवासियों को चार और इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। जिनमें बाघ एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, राप्ती सागर व बरौनी मेल शामिल हैं।
बताया जाता है कि बाघ एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को इलेक्ट्रिक लोको से चलनी शुरू हो जाएगी। जबकि बाकी बची तीन ट्रेनों का संचालन भी इलेक्ट्रिक लोको के जरिए अगले दो से तीन दिनों के भीतर रेलवे कर देगा।
बता दें कि बीते 26 अगस्त को बरौनी से नई दिल्ली वाया गोंडा होकर चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के डीजल इंजन को इलेक्ट्रिक इंजन में तब्दील कर इसकी शुरूआत रेलवे ने की थी। जिसमे एक के बाद एक ट्रेनों को डीजल इंजन से मुक्त करके उन्हें इलेक्ट्रिक लोको से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक लोको की खासियत होती है कि यह कम समय में स्पीड पकड़ लेती है। इलेक्ट्रिक लोको से चलने पर इसका इंजन कभी फेल नहीं होता। बताया यह भी जा रहा है कि जल्दी ही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन को भी डीजल से बदलकर इलेक्ट्रिक लोको में तब्दील कर दिया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि शुक्रवार से बाघ एक्सप्रेस ट्रेन इलेक्ट्रिक लोको से चलनी शुरू हो जाएगी। जबकि अगले दो से तीन दिनों के भीतर राप्ती सागर, बिहार सम्पर्क क्रांति व बरौनी मेल भी इलेक्ट्रिक लोको से चलने लगेंगी।
सितंबर में एनई रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर में रेलमंत्री से इलेक्ट्रिक लोको के शुभारंभ के लिए समय मांगा गया है। जैसे ही उनका समय मिल जाता है वह गोरखपुर से हिसार के बीच चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ रेलमंत्री से फीता कटवाकर करा देंगे।