फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four exam special trains will pass through Gonda today.

Gonda News: गोंडा होकर आज गुजरेंगी चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Sat, 20 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four exam special trains will pass through Gonda today.
गोंडा। नीट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने 21 जून को गोरखपुर-लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव गोंडा स्टेशन पर भी होगा, जिससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के अनुसार 05007 गोरखपुर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन सुबह 6:55 बजे गोंडा पहुंचेगी और लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं 05008 लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन रात 10:12 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके अलावा 05036 लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल सुबह 7:33 बजे तथा 05035 गोरखपुर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल रात 10 बजे गोंडा स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने परीक्षार्थियों और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोंडा स्टेशन पर विशेष हेल्पडेस्क बनाया गया है। यहां स्पेशल ट्रेनों की जानकारी, मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल, वाणिज्य कर्मियों और टिकट व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने बताया कि परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की सूचनाएं लगातार उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित की जाएंगी। टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित टिकट काउंटरों के साथ एटीवीएम मशीनों की भी व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। वहीं लखनऊ मंडल नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed