फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four children go missing while playing in Gonda family searching for them police also engaged in search

UP: गोंडा में खेलते समय लापता हुए चारों बच्चे मिले, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन; सरसों के खेत में बैठे थे

Tue, 17 Feb 2026 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 01:38 PM IST
सार

गोंडा में खेलते समय चार बच्चे लापता हो गए। परिजन तलाश में भटक रहे थे। पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Four children go missing while playing in Gonda family searching for them police also engaged in search
लापता बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में सोमवार की शाम खेलते समय चार मासूम बच्चे लापता हो गए थे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन बच्चों की तलाश में भटक रहे हैं। बच्चे खोड़ारे के ढहढूआ कुतुबजोत (निकट गिन्नी नगर) से लापता हुए थे। पुलिस ने सभी चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि 16 फरवरी की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच अचानक लापता हो गए। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आसपास के घरों, खेतों और तालाबों में पूरी रात तलाश की गई। बच्चों के परिजनों की तहरीर पर खोड़ारे थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल खुद मौके पर पहुंचे। सर्च अभियान तेज कराया।

पुलिस टीम ने गांव के पास सरसों के खेत में तलाश के दौरान चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस बच्चों के गायब होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। बच्चों के नाम कृष्णा (11 वर्ष) पुत्र जगराम उर्फ खूंटी, विश्व प्रताप (7 वर्ष) पुत्र रामकुमार, रितेश (7 वर्ष) पुत्र अजय शर्मा, रेवांशु (7 वर्ष) पुत्र गोलू है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed