फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Found 14 new AYUSH doctors, health services will improve

Gonda News: मिले 14 नए आयुष चिकित्सक, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 25 Feb 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Found 14 new AYUSH doctors, health services will improve
गोंडा। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से चयनित 14 आयुर्वेद चिकित्साधिकारी मंडल में परंपरागत चिकित्सा को रफ्तार देंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को को मंडल में नवनियुक्त आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किया। वहीं एनआईसी में कमिश्नर योगेश्वरराम मिश्र, कलेक्टर नेहा शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

इस दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल कुमार के अलावा डॉ. संजय तिवारी, डॉ. प्रतीक्षा पांडेय, डॉ. धमेंद्र वर्मा, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. प्रगति पांडेय, डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ. श्रुति रस्तोगी, डॉ. शिल्पी सिंह चौहान, डॉ. प्रभाकर पांडेय, डॉ. हरीकांत तिवारी, डॉ. पवन कुमार व डॉ. शिवानी तिवारी को नियुक्ति पत्र दिया गया। नवचयनित डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र ने कहा कि परंपरागत चिकित्सा पद्धति को प्रेरित करने का सर्वोत्तम माध्यम आयुर्वेद चिकित्सा है।
आयुर्वेद चिकित्सा का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होता। योग और आयुर्वेद के माध्यम से लंबे समय तक स्वस्थ रहा जा सकता है। डीएम ने कहा कि नव चयनित चिकित्सक अपने क्षेत्र में लोगों को औषधीय गुणों वाले पौधों की खेती को प्रोत्साहित करें।

इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार कुरील, नोडल अधिकारी डॉ. आरबी यादव, डॉ. दिग्विजय नाथ, डॉ. रंजन श्रीवास्तव, आदर्श मिश्र, सुधांशु द्विवेदी, मनीष, अखिलेश, ओपी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed