फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Forms were filled and fed even on holidays

Gonda News: अवकाश के दिन भी भरवाए और फीड कराए गए फॉर्म

Tue, 25 Nov 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Forms were filled and fed even on holidays
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज राधाकुंड में एसआईआर फाॅर्म भरते बीएलओ। - संवाद 
गोंडा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में पिछड़ने के बाद प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। मंगलवार को अवकाश के बावजूद जिले में 50 से अधिक बूथों पर अफसरों को लगाया गया। मंडलायुक्त व डीएम के स्तर से अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। इनके माध्यम से फीडिंग का काम कराया जा रहा है। वहीं, गौरा विधानसभा क्षेत्र के एक बीएलओ ने शत-प्रतिशत फीडिंग पूरी कर ली है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार और तहसीलों में गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। दो शिफ्टों में एसआईआर फॉर्म की फीडिंग का काम चल रहा है। सुबह 10 से शाम छह बजे तक विकास भवन के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं, रात 12 बजे तक सफाई कर्मचारी के स्तर से फीडिंग की जा रही है।
विज्ञापन

डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गौरा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 99 के बीएलओ ने 100 प्रतिशत फीडिंग का काम पूरा किया है। कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील ने विकास भवन व तहसील का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बूथों पर रही भीड़
मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे राधाकुंड स्थित श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बूथों पर भीड़ नजर आई। इस दौरान तमाम लोग 2003 की मतदाता सूची में अपना और परिजनों का नाम तलाशते दिखाई दिए। हालांकि कई युवाओं के मतदाता सूची में नाम न होने पर उनके परिजनों की जानकारी एसआईआर फॉर्म में दी गई। यहां तैनात ग्राम सचिव सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि उन्हें 10 बूथ की जिम्मेदारी मिली है। पंडरीकृपाल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तेलियानी उपाध्याय के ग्राम पंचायत अधिकारी खेमराज वर्मा ने बीएलओ के साथ एसआईआर फॉर्म भरवाया। पथवलिया में बीएलओ मिथिलेश तिवारी ने डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed