फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   former khareef crop seed free

Gonda News: धान के बीज की खरीद पर किसानों को मिलेगा अनुदान

Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
former khareef crop seed free
गोंडा। खरीफ फसलों का सीजन आ गया है। किसान खेतों में धान लगाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, बारिश न होने के चलते अभी खेती-किसानी पिछड़ी हुई है। कृषि विभाग ने किसानों को राहत प्रदान की है। विभिन्न प्रजातियों के बीजों पर अनुदान की व्यवस्था है। किसानों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

खरीफ 2023 में बुआई का समय शुरू हो गया है। ऐसे में कृषि विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मोटे धान की प्रजातियां पंत-26, नरेंद्र-2064, नरेंद्र-2065, सीएसआर-60, गोंट्रा बिंधन-03 व सीओ-51 राजकीय कृषि बीज भंडार पर उपलब्ध है। इसी तरह महीन धान की प्रजाति बीपीटी-5204, शियाट्स-1, शियाट्स-04, बासमती की सभी प्रजातियां विभाग में उपलब्ध हैं। इसके अलावा ढैंचा का बीज भी किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन से 10 वर्ष से कम की अधिसूचित धान की प्रजातियों व ढैंचा बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था है। जबकि 10 वर्ष से अधिक की अधिसूचित प्रजातियों पर 1300 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान दिया जा रहा है। सभी राजकीय कृषि बीज भंडार पर संकर धान व मक्का के बीज किसानों को वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि दो हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए पंजीकृत किसानों को पहले आओ पहले पाओ के तहत बीज का वितरण कराया जा रहा है। अनुदान का भुगतान डीबीटी के तहत 15 दिन के अंदर बैंक खातों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन में होने वाली फसलों का एमएसपी (रुपये प्रति क्विंटल) बढ़ाया है। इसमें धान की दर 143 रुपये प्रति क्विंटल व मूंग की सबसे अधिक 803 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इसी तरह मक्का 1962 रुपये से 2090, अरहर 6600 से 7000, उड़द 6600 से 6950, तिल 7830 से 8635, ज्वार 2970 से 3180, बाजरा 2350 से 2500 व मूंग 7755 से बढ़कर 8558 रुपये प्रति क्विंटल में किसानों से खरीदा जाएगा। जिले के किसान विनोद व दयाराम ने बताया कि सरकार ने मूल्य वृद्धि करके किसानों को राहत दी है। किसानों को डीजल भी कम दाम पर उपलब्ध कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed