{"_id":"5defd8398ebc3e87a91f2ef5","slug":"forensic-team-took-samples-in-kandru-blast-case-gonda-news-lko4970396112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडरु विस्फोट मामले में फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडरु विस्फोट मामले में फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। ग्राम पंचायत कंडरु के मजरा सिंगहा, दिकौली (पूरे पैदामी) में सोमवार की दोपहर खाना बनाते समय एक घर में हुये संदिग्ध भीषण सिलेंडर विस्फोट में मां-बेटी की मौत और चार लोगों के घायल हो गए थे। किस चीज का विस्फोट था अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मंगलवार को फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह ने मलबे को साफ कराया। मुख्यालय से प्रभारी फील्ड युनिट फोरेंसिक वीरेंद्र कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुंच बारीकी से निरीक्षण कर नमूने एकत्र कर फोटोग्रॉफ्स लिए।
फिलहाल गांव में कोई भी इस दिल दहला देने वाले विस्फोटकांड पर कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। गांव में दूसरे दिन मातमी सन्नाटा पसरा रहा। बरसाती की पत्नी अकबरी की मौत के बाद आसपास क्षेत्रों के लोगों व उनके रिश्तेदारों का गांव में आने का सिलसिला जारी है।